Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

पत्रकारों ने दाल टिक्कड़ भोज पर की पत्रकारिता पर चर्चा

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
पत्रकारों ने दाल टिक्कड़ भोज पर की पत्रकारिता पर चर्चा


अलवर। जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) अलवर ईकाई द्वारा शनिवार को नंगली सर्किल स्थित सूचना एवं जन संपर्क कार्यालय में पत्रकारों के लिए दाल टिक्कड़ भोज आयोजित किया गया। जिसमे जिलेभर से आए पत्रकार शामिल हुए।
(जार) के जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र चौहान ने बताया कि संगठन के द्वारा प्रति वर्ष दिसंबर माह में इस तरह का आयोजन किया जाता है। जिसमें सभी पत्रकार साथी एक मंच पर एकत्रित होकर पत्रकारिता के क्षेत्र में आ रही समस्याओं पर वरिष्ठ पत्रकार साथियों से विचार विमर्श कर सके जा सके। कार्यक्रम में इतिहासकार हरि शंकर गोयल, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र भारद्वाज, ने पत्रकारों से बात करते हुए सुझाव दिए।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।