Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर: हर नागरिक को मिलेगा सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज  

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविर: हर नागरिक को मिलेगा सुलभ और गुणवत्तापूर्ण इलाज  


अलवर। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में 15 दिसंबर से 31 जनवरी 2025 तक मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्देश्य हर नागरिक को सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

तीन चरणों में होंगे शिविर
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. योगेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शिविर तीन चरणों में आयोजित होंगे। पहले चरण में सभी पीएचसी और सीएचसी पर, दूसरे चरण में पंचायत समिति मुख्यालयों पर और तीसरे चरण में जिला अस्पतालों में रैफरल शिविर लगेंगे।

विशेष चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध
प्रत्येक शिविर में विभिन्न विशेषज्ञों की टीम मौजूद रहेगी, जिसमें चिकित्सक, दंत रोग विशेषज्ञ, नेत्र रोग विशेषज्ञ, फार्मासिस्ट और नर्सिंगकर्मी शामिल होंगे। शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, और कैंसर जैसी बीमारियों की जांच के साथ गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की जाएगी।

मोतियाबिंद और टीबी का इलाज भी शामिल
मोतियाबिंद के मरीजों की पहचान कर उनके ऑपरेशन की व्यवस्था होगी, और जरूरतमंदों को चश्मे वितरित किए जाएंगे। टीबी मरीजों की जांच, एक्स-रे और पोषण योजना में नामांकित करना भी इन शिविरों का हिस्सा है।

समाज को व्यापक लाभ
शिविरों में कुपोषित बच्चों की पहचान, कुष्ठ रोगियों का उपचार, नियमित टीकाकरण और परिवार कल्याण साधनों का वितरण किया जाएगा। यह शिविर चिकित्सा सुविधाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण प्रयास है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।