Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सर्वेक्षण और रोजगार के अवसर विषय पर चल रहे प्रशिक्षण में विभिन्न विधियों द्वारा ज्ञात किया समतलन

सर्वेक्षण और रोजगार के अवसर विषय पर चल रहे प्रशिक्षण में विभिन्न विधियों द्वारा ज्ञात किया समतलन

राजगढ

राजकीय महाविद्यालय राजगढ़ के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित 10 दिवसीय सर्वेक्षण और रोजगार की अवसर विषय पर चल रही प्रमाण पत्र कार्यक्रम में गुरुवार को आठवें दिन डॉ. जगफूल मीना, चित्रा मीना एवं चिरंजी लाल रैगर के नेतृत्व में डंपी लेवल सर्वेक्षण का सैद्धांतिक प्रशिक्षण करवाया गया। डॉ जगफूल मीना ने बताया कि यह कार्यक्रम 5 दिसंबर से 14 दिसंबर तक आयोजित होगा। गुरूवार को सैद्धांतिक प्रशिक्षण के बाद फील्ड सर्वेक्षण में कन्या महाविद्यालय रोड का समतलन सर्वेक्षण में उत्थान एवं पतन विधि तथा संघान रेखा विधियों के द्वारा कन्या महाविद्यालय रोड का समतलन ज्ञात किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के बीए, एम.ए. के छात्र-छात्राएं सहित संकाय सदस्य उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी से मिले एसबीआई के वरिष्ठ अधिकारी, बैंकिंग सेवाओं पर हुई चर्चा