Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

बालिका स्कूल में हुई सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

बालिका स्कूल में हुई सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा


मालाखेड़ा/अलवर। राजकीय बालिका स्कूल ढाकपुरी में अब बालिकाएं सरस्वती मां की नियमित रूप से पूजा अर्चना कर सकेंगी। भामाशाह राम प्रसाद तिवारी के आर्थिक सहयोग से सरस्वती मां का मंदिर बनवाकर उसमें मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा विधि विधान से बुधवार को हुई।
राधेश्याम तिवारी ने बताया उनका परिवार आध्यात्मिक से जुड़ा हुआ है। जहां विद्यालय में सरस्वती मां की मूर्ति नहीं होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने यह धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। जहां सरस्वती मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही हवन, पूजन, व प्रसाद वितरण किया। गांव के हरि सिंह, कमल, रामचरण, जगदीश प्रसाद, कृपा दयाल सहित अन्य लोगों ने बताया भामाशाह ने जो कार्य किया है यह पुनीत कार्य है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा