Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दी गति बढ़ाने के निर्देश

जिला कलक्टर ने राजस्व अधिकारियों को दी गति बढ़ाने के निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में राजस्व अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई, जिसमें राजस्व से जुड़े प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया गया।

डॉ. शुक्ला ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काश्तकारों को राहत देने की भावना के साथ राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें। नामांतरण और भूसंपरिवर्तन जैसे प्रकरणों को तय समय सीमा में निपटाने के लिए विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने तहसीलदार स्तर के लंबित प्रकरणों की 7 दिनों में रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा।

बैठक में "वन मंथ एक्शन प्लान" के तहत हर उपखंड में एक आंगनबाड़ी केंद्र को विकसित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, खाली बांधों में पानी के अवरोधों और अतिक्रमणों को हटाने के लिए कार्रवाई करने को कहा गया। खेल मैदान विकसित करने के लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

पीएम सूर्य घर योजना और आयुष्मान भारत इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन पर भी चर्चा हुई। डॉ. शुक्ला ने सब सेंटरों के निर्माण हेतु भूमि आवंटन का काम 31 दिसंबर तक पूरा करने के निर्देश दिए। राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज शिकायतों को शीघ्र निस्तारित करने पर भी जोर दिया गया।

कानून-व्यवस्था बनाए रखने और विकास कार्यों को गति देने के लिए उपखंड अधिकारियों को साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित करने और क्षेत्रीय निरीक्षण पर जोर देने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम मुकेश कायथवाल, बीना महावर, जुईकर प्रतीक चंद्रशेखर, प्रशिक्षु आईएएस सोनू कुमारी और अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा