Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर ने किया शहर का दौरा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने किया शहर का दौरा, विकास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

अलवर। जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने ईएसआईसी हॉस्पिटल और शहर के विभिन्न स्थानों का निरीक्षण कर विकास कार्यों की समीक्षा की।

जिला कलक्टर ने नगर विकास न्यास सचिव को निर्देश दिया कि दिल्ली रोड से ईएसआईसी हॉस्पिटल को जोड़ने के लिए संभावित सड़कों के प्रस्ताव जल्द तैयार किए जाएं। उन्होंने हॉस्पिटल प्रशासन को दवाओं, उपकरणों और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

इसके अलावा, उन्होंने यूआईटी अधिकारियों के साथ प्रस्तावित साइकिल ट्रैक का निरीक्षण किया। यह ट्रैक नमन होटल टी प्वाइंट से अग्रेसन सर्किल और आरआर कॉलेज से ज्योतिराव फूले सर्किल तक बनाया जाना है। उन्होंने निर्देश दिए कि साइकिल ट्रैक को आधुनिक तकनीकी मानकों के अनुसार तैयार कर कार्य योजना बनाई जाए।

डॉ. शुक्ला ने शहर में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि सभी कार्य आमजन की सुविधा को ध्यान में रखकर पूरे किए जाएं।

निरीक्षण के दौरान नगर विकास न्यास सचिव सुश्री धीगदे स्नेहल नाना, अधीक्षण अभियंता तैयब खान, योगेश कुमार और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा