Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

स्वच्छता अभियान: चालान और जागरूकता से नगर निगम का सख्त संदेश  

स्वच्छता अभियान: चालान और जागरूकता से नगर निगम का सख्त संदेश  

अलवर। नगर निगम ने शहर में स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए गंदगी फैलाने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। सोमवार को एनईबी क्षेत्र में पांच दुकानदारों से गंदगी फैलाने पर ₹1000 का चालान वसूला गया। इसके साथ ही दुकानदारों को साफ-सफाई बनाए रखने और गीला-सूखा कचरा अलग रखने की समझाइश दी गई।

पिछले सप्ताह भी नगर निगम ने इसी प्रकार की कार्रवाई में विभिन्न स्थानों से ₹22,800 चालान के रूप में वसूल किए थे। आयुक्त जितेंद्र सिंह नरूका ने बताया कि शहरवासियों को डस्टबिन का सही उपयोग करने और गीले-सूखे कचरे को अलग-अलग कर नगर निगम के ऑटो टिपर में डालने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पॉलिथीन का उपयोग बंद करें और कपड़े अथवा जूट के थैलों का उपयोग करें। पॉलिथीन पर्यावरण के लिए अत्यधिक खतरनाक है, इसे रोकना आवश्यक है।

नाला सफाई कार्य का निरीक्षण:
सोमवार को आयुक्त नरूका ने रोड नंबर दो पर नाला सफाई कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई कर्मचारियों और जमादारों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सफाई कार्य की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी। इस पहल से स्वच्छता अभियान को नई गति मिलने की उम्मीद है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा