Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

 जल संकट बनाम मेहरबानी: नयाबास में जलदाय विभाग की दोहरी नीति पर सवाल

 जल संकट बनाम मेहरबानी: नयाबास में जलदाय विभाग की दोहरी नीति पर सवाल

अलवर। एक तरफ शहर के लोग पानी के लिए तरस रहे हैं, तो दूसरी तरफ जलदाय विभाग की विशेष मेहरबानी से कुछ खास लोगों को भरपूर पानी मिल रहा है। नयाबास चौराहे के पास एक बोरिंग जलदाय विभाग की ओर से कराई गई, लेकिन चहेतों को फायदा पहुंचाने के लिए पानी की पाइपलाइन एक टंकी और एक निजी घर में जोड़ दी गई।

स्थानीय लोगों ने विभाग पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरी कॉलोनी पानी के संकट से जूझ रही है, तब चहेतों को अतिरिक्त सुविधा क्यों दी जा रही है? शिकायतों के बाद विभाग ने केवल आश्वासन देकर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर सात दिनों में निजी घर में जोड़ी गई पाइपलाइन नहीं हटाई गई तो वे जिला कलेक्टर और न्यायालय का रुख करेंगे। जलदाय विभाग के अधिकारियों से इस मामले में जवाबदेही की मांग की जा रही है। अब देखना यह है कि विभाग कोई ठोस कार्रवाई करता है या नहीं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा