Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सर्व समाज हेल्प टीम की ओर से चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

सर्व समाज हेल्प टीम की ओर से चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ 

सर्व समाज हेल्प टीम की ओर से शुक्रवार को चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ राउमावि बीघोता में हुआ। टीम के सदस्य पूरणमल गार्ड व प्रकाश भाबला ने बताया कि सर्व समाज हेल्प टीम की ओर से शुक्रवार को लगातार तीसरे वर्ष सरकारी विद्यालयों में अध्यनरत कक्षा 1 से 5 के छोटे बच्चों को चरण पादुका वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम के तहत राजगढ़ रानी मालाखेड़ा तेल क्षेत्र की आठ सरकारी विद्यालयों में लगभग 300 बच्चों को चरण पादुकाओं का वितरण टीम के माध्यम से किया जाएगा। शुक्रवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीघोता में आयोजित कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों को चरण पादुका पहनाकर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। चरण पादुका पहनकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस दौरान उपप्राचार्य राधेश्याम मीना, टीम के सदस्य सुनील भांकरी, प्रमोद सैनी, राजेश, पूर्णमल, शैलेन्द्र खटाना सहित अध्यापक व छात्र छात्रा उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास