Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेंडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान 

एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेंडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का किया सम्मान 

राजगढ़

कस्बे के राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मेंडल प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ भगत सिंह ने बताया कि राजऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2024 में महाविद्यालय की टीम ने विभिन्न स्पर्धा में कुल 24 पदक प्राप्त किए जिनमें महिला वर्ग में 16 पदक एवं पुरुष वर्ग में पांच पदक प्राप्त किया। महिला वर्ग में मिथिलेश ने दो पदक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्राचार्य के.एल. मीना ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर खेल बोर्ड के संयोजक डॉ जगफूल मीना, डॉ योगेंद्र सिंह सेहरा, कपिल देव कुण्डारा, राकेश मीणा, डॉ देशराज वर्मा, डॉ सुमेर सिंह बैरवा, डॉ रतिराम जाटव, डॉ शिव शर्मा सहित संकाय सदस्य व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास