Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
अलवर

"श्री पदमप्रभु जैन औषद्यालय में आयुर्वेद शिविर: 144 मरीजों का निःशुल्क उपचार"

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
"श्री पदमप्रभु जैन औषद्यालय में आयुर्वेद शिविर: 144 मरीजों का निःशुल्क उपचार"

अलवर। श्री पदमप्रभु जैन औषद्यालय, मेहताब सिंह का नोहरा, अलवर में अस्थि-संधिगत विकार (जोड़ों के दर्द) के लिए विशेष आयुर्वेद चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ औषद्यालय के मंत्री संजय कुमार जैन ने णमोकार मंत्र के सामूहिक पाठ और मंगलाचरण के साथ किया।

शिविर की विशेषताएं:
इस अवसर पर पुण्यार्जक सुरेश जैन (बड़तालिया), नमन जैन (आईआरएस), रुचि जैन, और सेंट्रल जेल सुपरिंटेंडेंट शिवेंद्र शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अध्यक्ष विमल कुमार जैन ने बताया कि शिविर में 144 मरीजों का उपचार किया गया, जबकि 77 मरीजों की कोलेस्ट्रॉल, कैल्शियम, यूरिक एसिड, हीमोग्लोबिन, शुगर, और बीपी जैसी जांचें निःशुल्क की गईं। 22 मरीजों को अग्निकर्म और 10 मरीजों का पंचकर्म किया गया।

विशेषज्ञ सेवाएं:
शिविर में आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. सुबेसिंह यादव, डॉ. संदीप सोनी, और डॉ. अनिल जैन ने सेवाएं दीं। इस दौरान नरेश जैन ने रोगों के कारण और उनके निवारण पर महत्वपूर्ण व्याख्यान दिया।

विशिष्ट उपस्थिति:
कार्यक्रम में समाज के विशिष्ट सदस्य जैसे प्रवीण जैन, सुमतचंद जैन, राजेंद्र जैन एडवोकेट, अशोक जैन (अगोनीज), चंदन जैन, डॉ. ऊषा जैन, वंदना जैन, राजेश जैन सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन विमल कुमार जैन ने किया। शिविर ने मरीजों को आयुर्वेदिक चिकित्सा और निःशुल्क सेवाओं से लाभान्वित करते हुए समाज के लिए एक महत्वपूर्ण योगदान दिया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।