अलवर। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय से शहीद स्मारक तक जागरूकता रैली निकाली गई। सशस्त्र सेना झण्डा दिवस 7 दिसंबर को मनाया जाएगा।
जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन रणजीत सिंह ने बताया कि आयोजित रैली का उद्देश्य वीर सपूतों और उनके परिवारों के प्रति एक सम्मान है एवं उनके आश्रितों के कल्याणार्थ सहयोग राशि एकत्रित की जाती है जो पूर्णत: आयकर मुक्त होती है। यह राशि नकद, ड्राफ्ट, चेक के माध्यम से तथा विभाग के यूपीआई क्यूआर कोड के माध्यम से जमा कराई जा सकती है। उन्होंने बताया कि झंडा दिवस पर जिला ब्रांड एंबेसडर नायब सूबेदार सुनील कुमार को बनाया गया इन्हें ताज हमले में 7 गोलियां लगी थी। रैली में बडी संख्या में भूतपूर्व सैनिक एवं आमजन मौजूद रहे।
अलवर
सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के उपलक्ष्य में जागरूकता रैली आयोजित


