Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलक्टर डॉ. शुक्ला को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार

जिला कलक्टर डॉ. शुक्ला को मिला राज्य स्तरीय पुरस्कार


- जिले में विशेष योग्यजन के क्षेत्र में किया उत्कृष्ट कार्य
अलवर। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर जयपुर में एचसीएम रीपा ओटीएस स्थित भगवत सिंह मेहता सभागर में राज्य स्तरीय पुरस्कार व सम्मान समारोह में जिला कलक्टर कार्यालय अलवर को राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
समारोह में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत ने जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला को जिले में विशेष योग्यजन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य एवं सराहनीय उपलब्धियां अर्जित पर प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान अलवर जिले में विशेष योग्यजन के क्षेत्र में कार्यरत परमार्थ दिव्यांग एवं जनकल्याण संस्थान के संचालक अशोक नागर को राज्य स्तरीय पुरस्कार योजना के तहत् 10 हजार रूपए की राशि, मिमेन्टो एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास