Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अलवर सरस डेयरी में बनेगा 5 लाख लीटर क्षमता का आधुनिक प्लांट 

अलवर सरस डेयरी में बनेगा 5 लाख लीटर क्षमता का आधुनिक प्लांट 

अलवर। जिले के दुग्ध उत्पादकों और पशुपालकों के लिए बड़ी राहत की खबर है। अब उन्हें दूध बेचने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा, क्योंकि सरस डेयरी में जल्द ही 5 लाख लीटर क्षमता का नया आधुनिक प्लांट स्थापित किया जाएगा।

सरस डेयरी के प्रबंध संचालक सुरेश कुमार सेन ने बताया कि वर्तमान में डेयरी का प्लांट 1.50 लाख लीटर क्षमता का है और लगभग 50 साल पुराना हो चुका है, जिसके रखरखाव का खर्च काफी बढ़ गया है। इस समस्या को हल करने के लिए जीका प्रोजेक्ट के तहत 5 लाख लीटर क्षमता का ऑटोमेटिक नया प्लांट लगाने का निर्णय लिया गया है।

इस प्लांट में मावा, कलाकंद, आइसक्रीम और अन्य उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद तैयार कर आमजन के लिए उपलब्ध कराए जाएंगे। आधुनिक तकनीक से सुसज्जित इस प्लांट की अनुमानित लागत करीब 125 करोड़ रुपये होगी।

जीका प्रोजेक्ट टीम ने सरस डेयरी का सर्वे पूरा कर लिया है। इस दौरान प्लांट मैनेजर नीतेश कुमार, राजवीर सिंह और लोकेश सेन सहित अन्य अधिकारियों ने प्रोजेक्ट के विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया।

इस कदम से न केवल दुग्ध उत्पादकों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि आम उपभोक्ताओं को उच्च गुणवत्ता वाले दुग्ध उत्पाद भी सुलभ होंगे। यह परियोजना जिले के आर्थिक और सामाजिक विकास में अहम योगदान देगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास