Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

विजन संस्थान ने वास्तविकता में नर सेवा नारायण सेवा कहावत चरितार्थ किया है - सिंह

विजन संस्थान ने वास्तविकता में नर सेवा नारायण सेवा कहावत चरितार्थ किया है - सिंह

अलवर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, CWC सदस्य, असम व मध्य प्रदेश के प्रभारी एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह अलवर शहर में विभिन्न लोगों से मुलाकात की।
कांग्रेस प्रवक्ता रिपु दमन गुप्ता ने बताया कि पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कांग्रेस जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा एवं जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष अनिल जैन ने विज़न संस्थान के हिमांशु एवं टीम द्वारा अलवर शहर के बिजली घर मुख्य चौराहे पर जरूरतमंद लोगों के लिए चलाए जा रहे मात्र 1 रुपए में खाने की व्यवस्था को देखा। उन्होंने कहा कि विज़न संस्थान ने वास्तविकता में "नर सेवा-नारायण सेवा कहावत चरितार्थ किया है, इनके इस कार्य की जितनी तारीफ़ की जाए उतनी कम है। उन्होंने अपनी सहजता एवं सरलता का उदाहरण पेश करते हुए खाना परोसा एवं स्वयं खाने को भी चखा।
इसके पश्चात उन्होंने अलवर की ‘राजनीति के चाणक्य’ कहे जाने वाले पूर्व विधायक महेन्द्र शास्त्री और जिला कांग्रेस कमेटी के संगठन महामंत्री वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुरेंद्र माथुर के घर पहुँच उनकी धर्म पत्नी की कुशल क्षेम जानी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास