Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मंदिरों में सिलसिलेवार नकबजनी का पर्दाफाश: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार 

मंदिरों में सिलसिलेवार नकबजनी का पर्दाफाश: दो शातिर आरोपी गिरफ्तार 

अलवर।
शहर के मंदिरों में हो रही सिलसिलेवार नकबजनी की घटनाओं का एनईबी थाना पुलिस ने सोमवार को पर्दाफाश करते हुए दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी गोपेश शर्मा और विकास, दोनों थाना एनईबी के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस अब मंदिरों से चुराए गए सामान की बरामदगी के लिए पूछताछ कर रही है।

पुलिस अधीक्षक ने दी जानकारी
जिला पुलिस अधीक्षक संजीव नैन ने बताया कि संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत थानाधिकारी दिनेश चंद के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। तकनीकी सहायता से आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों ने कई मंदिरों में चोरी करने की बात स्वीकार की है।

इन स्थानों पर की गई वारदातें:
- कृषि उपज मंडी, एनईबी
- दाउदपुर स्थित मंदिर
- मैरिज गार्डन के पीछे
- मूंगस्का स्थित मंदिर
- श्रीराम मंदिर, काला कुआ
- जयपुर रोड, अरावली विहार
- बस स्टैंड स्थित दुर्गा माता मंदिर
- गायत्री मंदिर, कोतवाली क्षेत्र

गिरफ्तार आरोपी:
1. **गोपेश शर्मा** निवासी पटेल नगर, मन्नाका रोड, थाना एनईबी
2. **विकास** निवासी शिव कॉलोनी, मन्नाका रोड, थाना एनईबी

पुलिस टीम की भूमिका:
इस कार्रवाई में वृताधिकारी अगंद शर्मा, थानाधिकारी दिनेश चंद, और पुलिस टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों की जानकारी जुटा रही है। इस कार्रवाई से मंदिरों में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास