Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम से आमजन को किया जागरूक

सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम से आमजन को किया जागरूक


- लापरवाही पर की चालान करने की कार्रवाई
अलवर। प्रादेशिक परिवहन अधिकारी सतीश कुमार ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा सडक दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सडक सुरक्षा तथा यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार हेतु 5 दिसंबर तक आयोजित किए जा रहे सडक सुरक्षा एवं जीवन रक्षा कार्यक्रम के तहत तीन दिनों में परिवहन विभाग के उडन दस्ता प्रभारी एवं यातायात पुलिस प्रभारी द्वारा नवीन सीनियर सैकण्डरी स्कूल में सेमिनार आयोजित कर करीब 170 विद्यार्थियों एवं करीब 480 लोगों को सडक सुरक्षा एवं गुड सेमेरिटन नियमों की जानकारी दी गई तथा सडक सुरक्षा से संबंधित 450 पम्पलेट वितरित किए गए। साथ ही यातायात पुलिस एवं परिवहन उडन दस्तों द्वारा विभिन्न श्रेणी के 730 वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई तथा प्रवर्तन कार्यवाही के अन्तर्गत बिना सीट बेल्ट के वाहन संचालन करने पर 16 चालान, बिना हेलमेट के वाहन संचालन पर 150 चालान, 2 ओवरलोड संचालित वाहनों पर चालान, बिना वैध प्रदूषण प्रमाण पत्र संचालित वाहनों के 22 चालान, निर्धारित गति से अधिक वाहन संचालन पर 198 चालान एवं नो पार्किंग के 62 चालान बनाए गए।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास