Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहर की सफाई व्यवस्था पर कलक्टर की सख्ती, कचरा देखकर जताई नाराजगी

शहर की सफाई व्यवस्था पर कलक्टर की सख्ती, कचरा देखकर जताई नाराजगी

अलवर।
जिला कलक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला ने सोमवार को शहर और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर साफ-सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। काली मोरी, मूंगस्का, हनुमान सर्किल, शांति कुंज आदि इलाकों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेते हुए उन्होंने जगह-जगह फैले कचरे पर नाराजगी जताई और नगर निगम आयुक्त को तुरंत सुधार के निर्देश दिए।

कलक्टर के निर्देश:
- हनुमान सर्किल से गोलेटा मोड़ तक हाईवे के दोनों ओर जमा कचरे को जल्द से जल्द हटाने के आदेश।
- मंडी मोड़ से हनुमान सर्किल तक रोड किनारे सफाई कराकर दो दिन के भीतर कचरे का उठाव सुनिश्चित करने के निर्देश।
- गोलेटा में कचरा सेग्रीगेशन प्लांट के पास खेल मैदान विकसित करने के लिए नगर निगम से प्रस्ताव तैयार करने को कहा।
- शांति कुंज कॉलोनी को आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित करने के निर्देश।

नागरिकों से अपील:
कलक्टर ने नागरिकों से अपील की कि वे घरों और प्रतिष्ठानों का कचरा डस्टबिन या संग्रहण पॉइंट में डालें और गंदगी रोकने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कैरी बैग के उपयोग से बचने और कचरा प्रबंधन में सहयोग की भी अपील की।

पोर्टल पर शिकायत की सुविधा:
कलक्टर ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा एक पोर्टल शुरू किया गया है, जहां नागरिक सफाई व्यवस्था और रोड लाइट खराब होने की शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

निरीक्षण के दौरान एडीएम बीना महावर, नगर निगम आयुक्त जितेंद्र सिंह नरुका, प्रशिक्षु आईएएस सोनू कुमारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास