Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शहर वासियों ने सामूहिक रूप से की बाबा त्रिपोलेश्वर नाथ जी की महाआरती

शहर वासियों ने सामूहिक रूप से की बाबा त्रिपोलेश्वर नाथ जी की महाआरती


अलवर। त्रिपोलेश्वर शिव शक्ति सेवा समिति के तत्वावधान में शहर विधायक, वन मंत्री राजस्थान सरकार संजय शर्मा के उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु के लिए प्रार्थना की और महाआरती का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष पंडित जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि समिति द्वारा मानव सेवा व सभी स्वस्थ रहे, सभी सुखी रहे ऐसे भाव रखते हुए कार्यक्रम आयोजित किए जाते आ रहे हैं। सोमवार को मंदिर में प्रतिदिन आने वाले भक्तों की संख्या के अलावा शहर वासियों ने महाआरती कर अपने विधायक, राज्य मंत्री के लिए बाबा त्रिपोलेश्वर नाथ जी के चरणों में दीप प्रज्ज्वलित कर अपनी हाजिरी लगाई ओर मंत्री शर्मा के स्वास्थ्य की कामना की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास