Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, जयपुर की संस्था ने निभाई सेवा की मिसाल

जरूरतमंदों को बांटे गर्म कपड़े, जयपुर की संस्था ने निभाई सेवा की मिसाल

अलवर। जयपुर की फीडिंग हैंडस संस्था और नेक कमाई फाउंडेशन ने रविवार को अलवर के बिजली घर चौराहे, दिवाकरी और गुरु नानक कॉलोनी में श्रमिकों और जरूरतमंदों को गर्म मफलर, शॉल और जर्सियां वितरित कीं। इस सेवा कार्य में विजन संस्थान के नि:शुल्क भोजन वितरण कार्यक्रम को भी शामिल किया गया।

सेवा का समर्पण
नेक कमाई फाउंडेशन के संरक्षक दौलत राम हजरती और फीडिंग हैंडस के ट्रस्टी पंकज जैन ने बताया कि यह पहल सर्दी में जरूरतमंदों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम के दौरान हिमांशु शर्मा को नि:शुल्क भोजन वितरण के बेहतर संचालन के लिए सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की संरक्षक मंजू चौधरी अग्रवाल ने कहा कि अलवर की धरती पर कोई भूखा या ठंड से परेशान नहीं रहेगा, और फाउंडेशन इसी संकल्प के साथ काम करता रहेगा।

सामाजिक सहयोग की मिसाल
कार्यक्रम में डॉ. रश्मि जैन, अमरदीप सिंह सोनी, और अन्य सहयोगियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। समाजसेवी सुरेश गुप्ता ने जयपुर से आकर अलवर में सेवा कार्य करने की सराहना की। फाउंडेशन के मुखय कोर्डिनेटर अभिषेक तनेजा ने फीडिंग हैंडस के योगदान को सराहनीय बताया।

आगामी योजनाएं
फीडिंग हैंडस के ट्रस्टी पंकज जैन ने कहा कि संस्था अलवर में और अधिक गर्म कपड़े वितरित करने की योजना बना रही है। उन्होंने अलवरवासियों के सेवा भाव और स्वागत के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में निष्ठा नारंग ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का धन्यवाद किया। यह सेवा कार्य सर्दी के मौसम में जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत और सामाजिक सहयोग का प्रेरणादायक उदाहरण बना।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास