Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सर्दी में जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बनी 'मिशन राहत' मुहिम

सर्दी में जरूरतमंदों के लिए उम्मीद बनी 'मिशन राहत' मुहिम

अलवर। सर्दी के कठिन मौसम में जरूरतमंदों की मदद के लिए 'मिशन राहत' अभियान शुरू किया गया। विजऩ संस्थान और स्टेप बाई स्टेप पब्लिक स्कूल, चिकानी अलवर के सहयोग से यह सेवा सप्ताह आरंभ हुआ। अभियान का उद्देश्य गरीब और निराश्रित परिवारों को सर्दी से राहत देकर उनके जीवन को बेहतर बनाना है।

अभियान के तहत शिक्षकों और छात्रों ने गर्म कपड़े एकत्र किए, जिन्हें 1300 से अधिक जरूरतमंद लोगों तक वितरित किया गया। अभिकृति संस्थान ने शालीमार कच्ची बस्ती, विज्ञान नगर और हसन खां मेवात नगर के 120+ बच्चों तक कपड़े और स्टडी किट्स पहुंचाई, जिससे उनकी शिक्षा जारी रह सके।

बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जागरूक किया गया, साथ ही उनके परिवारों को फल वितरित कर उनकी शारीरिक और मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया गया। विजऩ संस्थान ने भी गर्म कपड़े, शॉल और फल बांटकर अपनी भागीदारी निभाई।

अभिकृति संस्थान पिछले चार वर्षों से कच्ची बस्तियों के बच्चों को पढ़ाने और सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलाने का कार्य कर रहा है। 'मिशन राहत' सर्दी से बचाव के साथ बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए भी काम कर रहा है।

इस प्रेरक अभियान में रिया अग्रवाल, सिद्धांत सिंह, तितिक्षा उपाध्याय, लक्ष्य दुआ, मोहित जैन, और कई अन्य सदस्य शामिल हुए। मुहिम का संदेश है कि मिलकर प्रयास करें तो हर चुनौती को पार किया जा सकता है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास