Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संगठन किसानों एवं मजदूरों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है ओर आगे भी करेगा- प्रदेश अध्यक्ष

संगठन किसानों एवं मजदूरों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है ओर आगे भी करेगा- प्रदेश अध्यक्ष


- भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति टीम ने राजस्थान ने मनाया 7वां स्थापना दिवस
अलवर। भारतीय किसान यूनियन लोकशक्ति का 7वां स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम के साथ शुक्रवार को अलवर जिले के मालाखेड़ा में स्थित आर एस गेस्ट हाउस में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष पंडित रोहित शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव रोहतास सिंह फौजदार रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जयपुर संभाग प्रवक्ता शेर सिंह चौधरी ने की। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष पंडित रोहित शर्मा ने कहा संगठन को 7 वर्ष हो गए जहां संगठन किसानों एवं मजदूरों के लिए नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी किसानों के हक की लड़ाई के लिए तत्पर रहेंगे। देश में सत्ता पक्ष और विपक्ष किसान के नाम पर सिर्फ राजनीति कर रहा है और सत्ता की कुर्सी किसान के नाम पर पाना चाहता है। कृषि प्रधान देश का किसान चाहता है कि संपूर्ण देश में एमएसपी को संपूर्ण रूप से लागू किया जाए, किसान आयोग का गठन किया जाए और देश के अंदर जंगली जानवरों से खेती किसानी जो चौपट होती है उसके लिए सरकार को बीएसएफ की तर्ज पर एएसएफ एग्रीकल्चर सिक्योरिटी फोर्स का गठन करके किसानों को उनकी फसलों को बचाने का कार्य करना चाहिए।
इस मौके पर अलवर प्रदेश संयोजक दिव्यन्दु शर्मा, जिला प्रभारी सुरेंद्र सिंह चौधरी, जिला अध्यक्ष विजय सिंह नरूका, युवा मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र कुमार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ममता कंवर, महिला मोर्चा प्रभारी संतोष निवेश, जयपुर संभाग वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहतास कुमार जाटव, डीग जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह, भरतपुर संभाग सचिव रमेश जादौन, डीग जिला अध्यक्ष रविंद्र सिंह, भरतपुर जिला महासचिव प्रेम सिंह, प्रदेश महामंत्री अजय सिंह, ताखड फौजदार, अश्वनी, मौसम खान, सुधांशु शर्मा, कमलेश कुमार, अतर सिंह, अशोक शर्मा, कमल कुमार, अनिल सैकड़ों कार्यकता मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास