Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मालाखेड़ा उत्सव का गणेश पूजन के साथ होगा शुभारंभ, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक झलकियां होंगी प्रस्तुत

मालाखेड़ा उत्सव का गणेश पूजन के साथ होगा शुभारंभ, सांस्कृतिक और ऐतिहासिक झलकियां होंगी प्रस्तुत

मालाखेड़ा/अलवर। जिले के मालाखेड़ा क्षेत्र की ढाई सौ साल पुरानी स्थापना के उपलक्ष्य में मालाखेड़ा उत्सव का शुभारंभ शनिवार को गणेश पूजन और रंगोली कार्यक्रम के साथ होगा। यह कार्यक्रम सुबह सवा 10 बजे से शुरू होकर जमालपुर में प्रदर्शनी के आयोजन के साथ जारी रहेगा।

सांस्कृतिक और ऐतिहासिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
उत्सव के दौरान अलवर और मालाखेड़ा गेट पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं, राजकीय महाविद्यालय मालाखेड़ा में चित्रकला और निबंध प्रतियोगिता और राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महुआ खुर्द और खारेड़ा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं होंगी। एसवीएम और नवीन स्कूल, मालाखेड़ा के छात्र-छात्राएं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगे।

इतिहास को जानने का अवसर
कार्यक्रम आयोजक और पत्रकार अवधेश सिंह ने बताया कि मालाखेड़ा क्षेत्र का इतिहास गौरवशाली है। 250 साल पुराने अलवर और मालाखेड़ा गेट आज भी मौजूद हैं, जो इस क्षेत्र के समृद्ध अतीत की गवाही देते हैं। इस उत्सव के माध्यम से आमजन को मालाखेड़ा के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहलुओं से अवगत कराया जाएगा।

मुख्य अतिथि और तैयारियां
उत्सव में मुख्य अतिथि के तौर पर कानसिंह नरूका, रामनिवास चौधरी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों को आमंत्रित किया गया है। क्षेत्र के सर्व समाज और संगठनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने की तैयारी पूरी कर ली है।

30 नवंबर से शुरू होने वाले इस उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे क्षेत्रवासियों और छात्रों को अपने इतिहास और संस्कृति के प्रति जागरूकता का अवसर मिलेगा।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास