Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

महात्मा फुले का जीवन सतत प्रेरणादायी

महात्मा फुले का जीवन सतत प्रेरणादायी


अलवर। सामाजिक न्याय एवं स्त्री शिक्षा के प्रणेता महात्मा फुले की पुण्यतिथि पर राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने गुरुवार को अलवर में महात्मा ज्योतिबा फुले दर्शन संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में महात्मा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने महात्मा फुले को महान् स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक क्रांति का पुरोधा बताया। उन्होंने कहा कि महात्मा फुले नैतिक साहस और सामाजिक परिवर्तन के प्रतीक थे।उन्होंने कहा कि महात्मा फुले ने समाज के दलित, पिछड़े वर्ग और शोषित किसानों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया। महात्मा फुले के जीवन मूल्यों से महात्मा गांधी और बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर ने भी सदा प्रेरणा ली। जूली ने कहा कि वर्तमान युग में युवा पीढ़ी को महात्मा फुले के विचारों और संकल्पों से सतत प्रेरणा लेने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर संस्थान के अध्यक्ष मामराज सैनी, कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट नरेश सैनी, अनिल सैनी, सैनी युवा महासभा के अध्यक्ष डॉ संदीप सैनी, भोलाराम शर्मा, खेमचंद जाटव, के एल सिरोही, अशोक कुमार सैनी सहित समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास