Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

संविधान के महत्वपूर्ण क्षणों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जानने का अवसर

संविधान के महत्वपूर्ण क्षणों को फोटो प्रदर्शनी के माध्यम से जानने का अवसर

आमजन 10 दिसम्बर तक फोटो प्रदर्शनी का कर सकते हैं अवलोकन

अलवर। संविधान दिवस के उपलक्ष्य में 26 नवम्बर से सूचना केन्द्र (पीआरओ ऑफिस) में लगाई गई फोटो प्रदर्शनी का आमजन 10 दिसम्बर तक कार्यालय समय में पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन कर सकते हैं।
सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय के सहायक निदेशक मनोज कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी का शुभारम्भ 26 नवम्बर को जिला कलक्टर द्वारा किया गया। इस प्रदर्शनी में संविधान सभा के सदस्यों सहित संविधान के महत्वपूर्ण पहलुओं को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। साथ ही संविधान की प्रस्तावना को दर्शाता हुआ एक सेल्फी पॉइंट भी लगाया है जो यहां प्रदर्शनी का अवलोकन करने आ रहे लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। फोटो प्रदर्शनी को देखने के लिए बडी संख्या में जिले के नागरिक एवं विद्यार्थीगण आ रहे हैं तथा सेल्फी पॉइंट से फोटो लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड कर रहे हैं। उन्होंने जिलेवासियों से आह्वान किया है कि 10 दिसम्बर तक अशोक सर्किल के पास सूचना एवं जनसम्पर्क कार्यालय में कार्यालय समय पर पहुंचकर प्रदर्शनी का अवलोकन करे तथा संविधान के महत्वपूर्ण क्षणों से रूबरू होवे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास