Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सोनी ने किया राजकीय संप्रेषण गृह एवं किशोर गृह का औचक निरीक्षण

सोनी ने किया राजकीय संप्रेषण गृह एवं किशोर गृह का औचक निरीक्षण

अलवर। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिरकण, जयपुर एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर हरेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार मोहन लाल सोनी, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश), अलवर के द्वारा बुधवार को राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह, अलवर का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड अनुसार कुल 16 बाल अपचारी उपस्थित पाए गए। निरीक्षण के दौरान सोनी द्वारा अधीक्षक से बाल अपचारियों के प्रकरणों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई एवं आवश्यक दिशानिर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान गृह के रिकॉर्ड का भी अवलोकन किया गया। गृह का अंतिम निरीक्षण श्रीमान जिला एवं सेशन न्यायाधीश, अलवर द्वारा 22 नवंबर.2024 को किया जाना पाया गया एवं बाल प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन 20 नवंबर.2024 को किया जाना पाया गया। वही 8 नवंबर 2024 को डॉ. सतपाल यादव द्वारा गृह में निवासरत बालकों की स्वास्थ्य जांच किया जाना बताया गया। उनके द्वारा गृह में निवासरत बालकों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं एवं साफ-सफाई का जायजा लिया गया। श्री सोनी द्वारा राजकीय संप्रेषण एवं किशोर गृह के साथ-साथ शिशु गृह का भी निरीक्षण किया गया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास