Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कब- बुलबुल उत्सव का हुआ शुभारंभ

कब- बुलबुल उत्सव का हुआ शुभारंभ

अलवर। राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड जिला मुख्यालय अलवर के तत्वाधान में कब- बुलबुल उत्सव 27 नवंबर से 29 नवंबर तक का शुभारंभ गिरीश गुप्ता अध्यक्ष जिला इंडियन स्काउट गाइड फेलोशिप के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर विशेष अतिथि प्रमोद कुमार शर्मा, शिवनंदन चौधरी, अनूप सिंह रहे। कल्पना शर्मा सीओ गाइड ने बताया कि तीन दिवसीय कब -बुलबुल उत्सव में 5 से 10 वर्ष की आयु के 150 कब-बुलबुल भिवाड़ी ,तिजारा ,लक्ष्मणगढ़ ,मुंडावर, बानसूर ,थानागाजी, बहरोड ,अलवर, कठूमर, रामगढ़ परिक्षेत्र से भाग ले रहे हैं। उत्सव में विभिन्न प्रतियोगिता एडवेंचर गतिविधि संस्कृति कार्यक्रम होंगे। उत्सव का संचालन जमालुद्दीन खान एवं राजेंद्र सिंह कर रहे हैं सहायक के रूप में चंद्रभान, यशोदा, भूदर व नीतू शेखावत उत्सव की व्यवस्था संभाल रहे हैं।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास