Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित 

जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित 

प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बावजूद नेशनल हाईवे से अतिक्रमण नहीं हटाने के लिए एक्सईएन एनएच को चार्जशीट देने के निर्देश

सीकर । जिला कलेक्टर डॉ अमित यादव ने सोमवार को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं और बजट घोषणाओं के सम्बन्ध में साप्ताहिक समीक्षा बैठक लेकर प्रगति अर्जित करने के लिए आवश्यक दिशा— निर्देश दिए।
जिला कलेक्टर डॉ यादव ने निर्देशित किया कि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी योजनाओं और बजट घोषणाओं के लम्बित चल रहे कार्यों को तय समय में पूर्ण करें। इस दौरान जिला कलेक्टर ने एक्सईएन एनएच द्वारा प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बावजूद नेशनल हाईवे से अतिक्रमण नहीं हटाने के संबंध में चार्जशीट देने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने खाटूश्यामजी में पदयात्रा मार्ग में लाइट शिफ्टिंग के कार्य को पूर्ण करने तथा शहरी ओलंपिक की संपूर्ण तैयारियों को तय समय में पूर्ण करने एवं नगर परिषद को सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश दिये।
बैठक में यूआईटी सचिव राजपाल यादव, एसडीएम सीकर जय कोशिक, एसई पीडब्ल्यूडी महेन्द्र सिंह, एसई पीएचईडी चुनीलाल भास्कर, एसई एवीवीएनएल बीएल गुप्ता, सीपीओ अरविंद सामाेर, डीएफओ वीरेंद्र कृष्णिया सहित संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा