Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अनिल सोनी बने शतरंज के जिला चैंपियन

अनिल सोनी बने शतरंज के जिला चैंपियन


श्रीमाधोपुर
सीकर जिला शतरंज संघ द्वारा स्थानीय पटवारी धर्मशाला मे आयोजित तीन दिवसीय जिला सीनियर शतरंज प्रतियोगिता 2023 के पुरस्कार वितरण समारोह का समापन किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष श्री हरिनारायण महंत,
अध्यक्षता श्रीमाधोपुर बार एसोसिएशन अध्यक्ष श्री दिनेश सिंह एडवोकेट व विशिष्ठ अतिथी अर्जुन अवॉर्ड विजेता श्री सुरेश मिश्र, श्री अर्जुन लाल जाट,
शतरंज संघ के उपाध्यक्ष श्रीमान मान सिंह सोनी, संघ के सचिव ऐडवोकेट गिरीराज शर्मा मंचस्थ रहे
अतिथियों ने माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पुरस्कार वितरण किये।
निर्णायक दीपक राव के अनुसार श्रीमाधोपुर के अनिल सोनी 6अंको के साथ जिला चैंपियन उन्हें पं. जयनारायण शर्मा स्मृति कप और 5100 का नकद पुरस्कार दिया गया
लक्ष्मणगढ़ के अमित शर्मा द्वितीय स्थान पर रहे उन्हें श्रीमति सुशिला देवी महंत स्मृति कप व 3100 रु. नकद , तृतीय स्थान पर श्रीमाधोपुर के शुभम सैनी को 2100 रु चतुर्थ स्थान पर श्रीमाधोपुर के ही संजय कदम को 1100 रूपए नकद व स्मृति चिन्ह प्रदान दिया गया। प्रतियोगिता मे सफर के कृपाशंकर शर्मा को बेस्ट वरिष्ठ खिलाड़ी में 500रूपए नकद के सीनियर महिला वर्ग में सीकर की बीना शर्मा को - 500रूपए नकद पुरस्कार प्रदान दिये गये । प्रतियोगिता में की विभिन्न आयु वर्ग में अंडर 19 मे दीपक वर्मा अण्डर 17 में मेघव प्रथम, दिव्यांशु अग्रवाल द्वितीय स्थान, अंडर 15 वर्ग में लक्ष्मणगढ़ के चिराग सुरेका प्रथम, मयंक सैनी द्वितीय स्थान, पर अंडर 13 में दक्ष शर्मा प्रथम,दादिया रामपुरा के नवीन बाजिया द्वितीय स्थान पर रहे
बालिका वर्ग मे अण्डर 15 मे श्रवास्ति शर्मा, प्रथम व अण्डर 13 वर्ष मे रींगस की अमिता शर्मा प्रथम रही
प्रतियोगिता मे गोपाल सिंह खण्डेला स्मृति मे 1100 रु. नगद व स्मृति चिन्ह उदयीमान खिलाड़ी का पुरस्कार नवीन बाजिया को दिया गया के बेस्ट इमर्जिंग खिलाड़ी मे मेघव को 500 रूपए और प्रतिक चिन्ह चेसलर चेस क्लब जयपुर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर एडवोकेट तेज सिंह शेखावत, एडवोकेट अनिल महर्षि, एडवोकेट दिनेश शर्मा ,एडवोकेट तरुण शर्मा , कैलाश कारिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा