Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नई शिक्षा नीति एवं एफ एल एन को लेकर ब्लॉक स्तरीय आयोजन सम्पन्न 

नई शिक्षा नीति एवं एफ एल एन को लेकर ब्लॉक स्तरीय आयोजन सम्पन्न 

नीमकाथाना पाटन(निंस)। नई शिक्षा नीति एवं मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता (एफ एल एन) से संबंधित ब्लॉक स्तरीय गतिविधियों का आयोजन कस्बे में स्थित जगन्नाथ दीवान राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किया गया । इस अवसर पर उपस्थित ग्रामीणों, विद्यालय स्टॉफ, विद्यार्थियों को दक्ष प्रशिक्षक संजय सैनी द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के प्रमुख बिन्दूओ जिसमें मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मकता(एफ एल एन) पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। सत्य प्रकाश टेलर मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी पाटन द्वारा नई शिक्षा नीति के अनुसार शिक्षा व्यवस्था की बेहतर क्रियान्विति के लिए शुभ कामनाएं प्रेषित की । इस दौरान निर्वाचन विभाग द्वारा चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता हेतु स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता शपथ दिलाई गई । इस दौरान रंगोली व मेहन्दी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा ब्लॉक समन्वयक साक्षरता शिम्भु दयाल स्वामी द्वारा नव भारत साक्षरता कार्यक्रम की जानकारी दी गई ।कार्यकम का संचालन अशोक कुमार यादव संदर्भ व्यक्ति समसा द्वारा किया गया । इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के संस्था प्रधान, गणमान्य लोग एवं विद्यार्थी गण उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा