Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

श्रीमाधोपुर के चौपड़ में पूर्व टी वी एंकर रवीश कुमार का पुतला जलाया विप्र सेना ने  विरोध प्रदर्शन कर अपमान नहीं सहने का दिया संदेश

श्रीमाधोपुर के चौपड़ में पूर्व टी वी एंकर रवीश कुमार का पुतला जलाया विप्र सेना ने  विरोध प्रदर्शन कर अपमान नहीं सहने का दिया संदेश


श्रीमाधोपुर
बुधवार को शाम चार बजे श्रीमाधोपुर के मुख्य चौपड़ पर विप्रसेना ने पूर्व टीवी एंकर रवीश कुमार
के द्वारा उड़ीसा रेल दुर्घटना के बहाने विप्र सेना व ब्राह्मण महापंचायत को कथित रूप से बदनाम करने का कुत्सित प्रयास किया है इसके विरोध में बुधवार को चौपड़ बाजार में विप्र सेना के द्वारा नारेबाजी कर पुतला दहन किया। यह जानकारी देते हुए विधानसभा अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने बताया कि रवीश कुमार ने षडयंत्र पूर्वक ब्राह्मण समाज एवं ब्राह्मण महा पंचायत को टारगेट किया है पूर्व में भी रवीश कुमार सनातन मान मूल्यों के खिलाफ बोलते रहे हैं।ब्राह्मण महापंचायत के क्षेत्रीय समन्वयक दिनेश गोविंद शर्मा ने कहा कि रेल हादसे का ब्राह्मण समाज से कोई संबंध नहीं होते हुए भी हमे दोषी ठहराना गलत है ब्राह्मण सर्व हितैषी विचारो वाला है अपना अपमान बर्दाश्त नहीं करेगा।पूर्व प्रधान मख्खन लाल शर्मा ने कहा कि कोई भी ओछी मानसिकता से ब्राह्मणों को बदनाम करने वाले वक्तव्य देगा तो सहन नही होगा। .इस अवसर पर सत्यनारायण खांडल, डा. परशुराम भातरा, रामगोपाल महंत, विशाल बोहरा, कैलाश सारस्वत, नितीन तिवाड़ी, विमल इन्दोरिया, अजय लोकनाथका, अजय मिश्रा,पंकज लाटा, शंकर ढाबावाली, महेश स्वामी सहित अनेक समाज बंधु उपस्थित रहे ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

जयपुर में दीपावली पर शुद्धता की जांच: मिठाई की दुकानों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का कड़ा पहरा