Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लिवर के ट्यूमर का हुआ ऑपरेशन

मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत लिवर के ट्यूमर का हुआ ऑपरेशन

60 वर्षीय मरीज श्रीराम को मिली लिवर के कैंसर ट्यूमर से निजात

सीकर के सुश्रुत अस्पताल में निःशुल्क हुआ उपचार

सीकर। मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना पीड़ित आमजन के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है। इस योजना के तहत पंजीकृत परिवार को राज्य सरकर द्वारा 25 लाख रुपये तक कैशलेस उपचार और 10 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर की सुविधा प्रदान कर रही है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ निर्मल सिंह ने बताया कि योजना के तहत सम्बद्ध सरकारी व प्राइवेट अस्पतालो में निःशुल्क उपचार करवाया जा सकता है। सीकर जिले में इस योजना के तहत करीब 50 से अधिक प्राइवेट अस्पताल जुड़े हुए हैं।

उन्होंने बताया कि सीकर के सुश्रुत अस्पताल में बीड़ोदी छोटी गांव के 60 वर्षीय मरीज श्रीराम के लिवर में ट्यूमर का ऑपरेशन हुआ है। ऑपरेशन के दौरान पाया गया कि लिवर के बाएं तरफ करीब 4 किलो की गांठ है। इतनी बड़ी गांठ को लिवर से हटाना बहुत ही जटिल कार्य था। परंतु सर्जन डॉ अनिल चौधरी एवं निश्चेतना विशेषज्ञ डॉ सुशीला आर्य की टीम ने मरीज की पूरी जांच करने के बाद पहले खून चढ़ा कर ऑपरेशन किया और लिवर का बायां हिस्सा (लेफ्ट लॉब) गांठ के साथ सफलतापूर्वक निकाल दिया।

अस्पताल निदेशक संदीप डोटासरा ने बताया कि मरीज पिछले 2 सालों से पेट में बहुत तेज दर्द से काफी परेशान था। लिवर में गांठ का पता चलने पर मरीज ने सुश्रुत अस्पताल सीकर के डॉक्टर अनिल चौधरी से संपर्क किया। मरीज का ऑपरेशन मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निःशुल्क किया गया। शेखावाटी क्षेत्र में इस प्रकार का पहला सफल ऑपरेशन हुआ है। मरीज के परिजनों ने डॉ अनिल चौधरी एवं राजस्थान सरकार का आभार जताया है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास