Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भारतीय सिविल सेवा में चयनित गणपत यादव एवं पंकज वर्मा का विनायक क्लासेज में शानदार स्वागत एवं अभिनंदन किया

भारतीय सिविल सेवा में चयनित गणपत यादव एवं पंकज वर्मा का विनायक क्लासेज में शानदार स्वागत एवं अभिनंदन किया


श्रीमाधोपुर
भारतीय सिविल सेवा में श्री माधोपुर और खंडेला के निवासी गणपत यादव व पंकज वर्मा का चयन होने पर विनायक क्लासेज में शानदार स्वागत किया गया इस अवसर पर निर्देशक संयोग भावरिया ने बताया खंडेला निवासी पंकज वर्मा के पिता राम सिंह वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक हैं जिन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 515 वी रैंक हासिल की है और श्रीमाधोपुर के फुटाला निवासी गणपत यादव किसान के बेटे हैं जिन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर 665 वी रैंक हासिल की है दोनों प्रतियोगियों का विनायक क्लासेज में माल्यार्पण कर राजस्थानी परंपरा की पहचान साफा बंधवा कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया इस अवसर पर सिविल सेवा में चयनित पंकज वर्मा ने आगामी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को सफलता प्राप्त करने के लिए अनुशासित रहे एवं समय प्रबंधन के साथ में अध्ययन करें
665 वी रैंक प्राप्त गणपत यादव ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को विभिन्न पाठ्य सामग्री के साथ निरंतर अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया इस अवसर पर आए हुए अतिथियों का राकेश सर ने अभिनंदन एवं स्वागत किया !इस अवसर पर खंडेला के रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी रहे सुल्तान पालीवाल, सीताराम सैनी रिटायर्ड वैज्ञानिक,रामसिंह पालीवाल वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक,रिटायर्ड प्रिंसिपल झाबर महला, सुरेश यादव,महेंद्र मेहरडा एवं क्लासेज के अभ्यर्थी उपस्थित रहे मंच संचालन गोपाल गढ़वाल ने किया

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास