Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

भाजपा मंडल कांवट कार्यसमिति की बैठक आयोजित 

भाजपा मंडल कांवट कार्यसमिति की बैठक आयोजित 

बैठक में संगठनात्मक संरचना पर चर्चा कर मोदी सरकार की उपलब्धियां बताई

भाजपा कार्यक्रताओं ने कांग्रेस सरकार के कुशासन को उखाड़ फेंकने के लिए चुनावों में जुटने का आह्वान किया


कांवट, भाजपा मंडल कांवट कार्यसमिति की मीटिंग पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीघर बाजिया खंडेला के सानिध्य में आयोजित की गई जिसमें श्री बाजिया ने केन्द्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर किये गये राष्ट्रहितों के कार्यो को बताते हुए आमजन से जनसम्पर्क कर लोगों तक पहुँचाने का आह्वान किया। उन्होंने राज्य में गहलोत की कांग्रेस सरकार पर प्रहार करते हुए उसे नकारा, अत्याचारी, किसानों बेरोजगारों के साथ धोखेबाज व महंगाई राहत कैम्प को जनता के साथ कुठाराघात आहत कैम्प बताया। मंडल प्रभारी बनवारीलाल यादव पूर्व प्रधान श्रीमाधोपुर ने संगठनात्मक संरचना पर चर्चा कर कांग्रेस सरकार के कुशासन जंगल राज को उखाड़ फेंकने के बात कही। भाजपा के जिला मंत्री रामावतार सिंह बड़सरा ने कार्यक्रताओं को आने वाले विधान सभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए मंडल अध्यक्ष रंगलाल स्वामी ने संगठन गतिविधियाँ सहित भाजपा की रीति नीति पर चर्चा कर मोदी सरकार की उपलब्धियों को आमजन तक ले जाने की बात कही। मीटिंग में विधानसभा विस्तारक मनोज बैरवा, पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष यादव, महामंत्री राकेश मिश्रा, शक्तिकेन्द्र संयोजक रामचंद्र शर्मा, प्रभारी रमेश शर्मा, रामगोपाल थेबड़ भादवाड़ी, बीरबल खोकर, सरपंच प्रतिनिधि रजनीश फोगावट सुजाना, सायर सिंह शेखावत, उमराव चाहर, महेन्द्र थेबड़, महेन्द्र सैनी, कैलाश सामोता, बोदूराम किसान, बजरंग लाल सैनी, रमेश स्वामी, जगदीश सामोता, राधेश्याम रेगर सहित अनेक कार्यक्रता उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास