Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कमिश्नर ने किया अभिरुचि एवं कला कौशल शिविर का निरीक्षण ।

जिला कमिश्नर ने किया अभिरुचि एवं कला कौशल शिविर का निरीक्षण ।


श्रीमाधोपुर। हिंदुस्तान स्काउट गाइड जिला सीकर के तत्वाधान में महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल श्रीमाधोपुर में चल रहे ग्रीष्मकालीन अभिरुचि एवं कला कौशल शिविर का जिला कमिश्नर मुकेश कुमार सैनी ने गुरुवार को आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समस्त कक्षाओं का अवलोकन किया अवलोकन के पश्चात उन्होंने कहा की श्रीमाधोपुर महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम शिविर नियमानुसार संचालित है ।सभी कार्यक्रम समय विभाग चक्र अनुसार करवाए जा रहे हैं । निरीक्षण करने के पश्चात उन्होंने सभी प्रशिक्षण प्रदाता को धन्यवाद ज्ञापित किया साथ ही अधिक से अधिक संख्या में पंजीकृत करवाने की पुरजोर कोशिश करने पर जोर दिया । इस अवसर पर शिविर संचालक गोकुल जांगिड़ ,योग शिक्षक सतवीर सिंह, ब्यूटीशियन सोनिया शर्मा ,मेहंदी ममता शर्मा, डांस रोजगार ला स्पोकन इंग्लिश प्रकाश पाराशर, कंप्यूटर विज्ञान देशराज इत्यादि उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास