Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले महंत नरहरिनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले महंत नरहरिनाथ


फतेहपुर.कस्बें की श्रीअमृतनाथ आश्रम के पीठाधीश्वर महंत नरहरिनाथ आज गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले ।वे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निमंत्रण पर गोरखपुर गयें है।योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर मठ में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन करवाया था,जिसका आज समापन था।इसके साथ ही वहां अखिल भारतीय योगी महासभा की कार्यकारणी की बैठक भी हुई जिसमें देश के नाथ सम्प्रदाय के विभिन्न मठो की पीठाधीश्वर महंतों ने भाग लिया ।उल्लेखनीय है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय योगी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है और महंत नरहरिनाथ उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है ।महंत नरहरिनाथ को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बेहद और सबसे नजदीकी माना जाता है।अखिल भारतीय योगी महासभा की बैठक में धर्म और नाथ सम्प्रदाय से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई ।योगी आदित्यनाथ ने उपस्थित संतों से देश में सनातन धर्म और संस्कृति को मजबूत करनें ,उसके व्यापक प्रचार प्रसार करनें तथा आज की पीढी को धर्म और संस्कृति से जोडने तथा देश में कहीं भी सनातन धर्म और संस्कृति के खिलाफ किसी भी कार्य को दृठता से रोकने के लिए कहा ।
नोट फोटो फतेहपुर.मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलते फतेहपुर के महंत नरहरिनाथ और अन्य संत

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास