Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कृषि उपज मंडी के कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य बहिष्कार ,सौंपा ज्ञापन 

कृषि उपज मंडी के कम्प्यूटर ऑपरेटर का कार्य बहिष्कार ,सौंपा ज्ञापन 


श्रीमाधोपुर । राजस्थान कृषि उपज मंडी समिति श्रीमाधोपुर के कम्प्यूटर ऑपरेटरो ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर दिया है। कुलदीप ने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटरों को राजस्थान कंट्री विजुअल हायरिंग टू सिविल पोस्ट रूल्स 2022 में शामिल नहीं करने एवं अन्य चार सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने आज सामूहिक रूप से अनिश्चित आंदोलन व कार्य बहिष्कार की घोषणा की। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर ऑपरेटर को आर एल एस डी सी मे शामिल नहीं करने, पंचायत सहायक अन्य विभाग मदरसा विद्यार्थी मित्र, पेराटीचर की तर्ज पर कम्प्यूटर ऑपरेटरों को 5 वर्ष 10 वर्ष 15 वर्ष से अनुभव कार्यरत कर्मियों को भी लाभ में शामिल करने व पदनाम कम्प्यूटर ऑपरेटर के स्थान बदलकर सूचना सहायक करने की मांग की है। उन्होंने जानकारी देते बताया कि जब तक मांगे नहीं मानी जाती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा और कार्य का पूर्ण बहिष्कार रहेगा। अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को उपखंड अधिकारी कार्यालय श्रीमाधोपुर में नायब तहसीलदार मुकेश खारिया को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप , विष्णु शर्मा, बाबूलाल सैनी , राहुल, दीपक, प्रदीप, रोहित ,हर्षित, शुभम , सपना, कनक, सहित कई कम्प्यूटर ऑपरेटर उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास