Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कूदन के मनोज ने किया गांव और जिले का नाम रोशन, यूपीएससी परीक्षा का परचम |

कूदन के मनोज ने किया गांव और जिले का नाम रोशन, यूपीएससी परीक्षा का परचम |


सीकर जारी की गई यूपीएससी परीक्षा परिणामों में सीकर के कूदन ग्राम निवासी मनोज महरिया ने पूरे देश में 628 वा स्थान प्राप्त कर गांव का नाम रोशन किया है |
ज्ञातव्य है कि मनोज के पिताजी राजेंद्र मेहरिया का स्वर्गवास हो चुका है और तीन बहन भाइयों में सबसे बड़े मनोज ही परिवार के बड़े पुत्र होने की जिम्मेदारी को भी निभा रहे हैं | आज परिणाम आने पर मनोज की माता तारा देवी भावुक हो गई | उनके स्वर्गवासी पति का सपना उनके पुत्र ने पुरा किया तो खुशी का ठिकाना नहीं रहा और घर में उत्सव का सा माहौल बन गया |
जैसे ही यह खुशखबरी गांव में फैली गांव वालों ने मनोज को और उसके परिवार के सदस्यों का मुंह मीठा करा कर बधाई दी |
मनोज ने बताया कि उसने किसी भी कोचिंग सेंटर में कोचिंग प्राप्त नहीं करी और खुद घर पर रहकर ही पढ़ाई करके यह मुकाम पाया है |
मनोज की सफलता की सूचना पाकर शहरवासियों ने भी उसको बधाई प्रेषित की है | लायंस क्लब सीकर कल्याण के अध्यक्ष नरेश प्रधान, लायंस क्लब सीकर डायमंड से किरण खेतान और श्याम खेतान ने उनको बधाइयां प्रेषित की |

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास