Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

आमजन को योजनाओं में लाभ की गारंटी देने वाली राजस्थान देश की पहली सरकार - मंत्री जूली

आमजन को योजनाओं में लाभ की गारंटी देने वाली राजस्थान देश की पहली सरकार - मंत्री जूली


- मंत्री ने अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव पूनखर मे महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन किया
अलवर। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली ने मंगलवार को अलवर ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के गांव पूनखर में आयोजित महंगाई राहत कैम्प एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का अवलोकन किया।
मंत्री जूली ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड वितरित करते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आमजन को सामाजिक व आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश की जनता को महंगाई से राहत दिलाने हेतु यह सौगात दी है जिसकी देश भर में सराहना की जा रही है। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर मौके पर ही समस्याओं के समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि देश व दुनिया की राजस्थान सरकार पहली बनी है जो प्रदेशवासियों को इस तरह के कैम्पों का आयोजन कर योजनाओं में लाभ की गारंटी दे रही है। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से प्रदेशवासियों के चेहरे पर मुस्कान आई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संवेदनशील एवं पारदर्शी सरकार के सहयोग से आमजन के पिछले कई सालों से लंबित प्रकरणों का मौके पर ही समाधान हो रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत एक संरक्षक के रूप में प्रदेश की जनता को सामाजिक सुरक्षा देने का उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उन्होंने स्वर्गीय सरबूराम मीणा की माताजी की स्मृति में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पूंनखर में कमरा निर्माण का भी उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सरस डेयरी चेयरमैन विश्राम गुर्जर, लालाराम सैनी, भगवंती बी एल मीणा, हजारी लाल मीणा, जगदीश, हिम्मत सिंह चौधरी, बच्चू सिंह चौधरी, नरेंद्र सावित्री मीणा, राजेंद्र पाल, डॉ गौरव यादव, कमल चौधरी, अमर सिंह राजोरिया सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास