Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन ने आग पर काबू पाया 

ग्रामीणों के सहयोग से प्रशासन ने आग पर काबू पाया 

नीमकाथाना पाटन,(निंस)। पाटन तहसील के निकटवर्ती गांव बोपिया की पहाड़ी में अचानक आग लग गई। जिसमें
नगरपालिका से फायर ब्रिगेड के साथ काफी समय के प्रयास से ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना पाकर सरपंच सुनील कुमार मेहरड़ा बोपिया ने प्रशासन को सूचित किया। जिसमें मौके पर पाटन तहसीलदार मुनेश कुमार,छाजाकीनांगल हल्का पटवारी सुरेन्द्र सिंह, पुलिस थाना पाटन से अधिकारी मौके पर पहुंचे। नीमकाथाना नगरपालिका से फायर ब्रिगेड भी मौके पर पहुंची। इस दौरान मौके पर विजेन्द्र कुमावत, हंसराज गुर्जर, सरजीत हथवाला, सुनील हथवाला, राकेश गुर्जर, वेदप्रकाश,ओमेश्वर, अमित, रामवतार मास्टर, देवकरण मास्टर, हेमराज महरडा, राजेन्द्र शर्मा,अजय पहलवान, मामराज महरडा, सुनील महरडा,रामभजन,भरतलाल जीनर, सुरेन्द्र महरडा, तथा गांव की अनेक महिलाएं,बच्चे, सभी ने प्रशासन की सहायता से आग पर काबू पा लिया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास