Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नापावाली में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म की गई 

नापावाली में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म की गई 

नीमकाथाना पाटन, (निंस)। नीमकाथाना ब्लॉक की ग्राम पंचायत नापावाली में आयोजित प्रशासन गांवों के संग अभियान व महंगाई राहत कैम्प में महिला एवम बाल विकास विभाग द्वारा तीन गर्भवती महिलाएं पुष्पा, कुसुम, और रीना की गोद भराई की रस्म की गई। नीमकाथाना सीडीपीओ संजय चेतानी ने बताया कि इस मौके पर महेंद्र गहलोत राज्य मंत्री राजस्थान सरकार तथा सीकर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता गिठाला भी मोजूद रहे। सभी गर्भवती महिलाओं के सुरक्षित मातृत्व की कामना करते हुए उन्हें शगुन की वस्तुएं भेंट की गई। छह माह की आयु पूर्ण करने वाले चार शिशुओं ईशा, छुटकी, नूपुर, और सिद्धि को अर्द्ध ठोस आहार के रूप में खिचड़ी खिला के उनका अन्नप्राशन संस्कार भी जन समुदाय के समक्ष किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रधान कांता प्रसाद शर्मा, माला राम, प्रधान प्रतिनिधि राजेन्द्र यादव,मदन लाल सैनी, मंजू सैनी, उपखंड अधिकारी राजवीर यादव, पंचायत समिति बीडीओ कृष्ण मुरारी छालिया, सीडीपीओ संजय चेतानी, महिला पर्यवेक्षक विमला वर्मा, सरोज इंदुलिया, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अनिता, कौशल्या, किरण , संतोष,राजकला, विमला,सुमित्रा सुशीला सहित अनेक गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास