Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जिला कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा लार्भाथियों के रजिस्टे्रशन करने के दिये निर्देश

जिला कलेक्टर ने ज्यादा से ज्यादा लार्भाथियों के रजिस्टे्रशन करने के दिये निर्देश

सीकर । जिला कलेक्टर डॉ. अमित यादव ने गुरूवार को करणपुरा, लक्ष्मणगढ़ पंचायत समिति, पुरानी तहसील लक्ष्मगणगढ़, वार्ड नम्बर 12 लक्ष्मणगढ़ में मंहगाई राहत शिविर का निरीक्षण किया।
जिला कलेक्टर ने शिविर में निर्देश दिए कि सभी परिवारों के शत- प्रतिशत रजिस्ट्रेशन किये जाये, जिससे वे सरकार की विभिन्न फ्लैगशिप योजनाओं से लाभान्वित हो सके। इस दौरान उन्होंने पंजीयन काउंटर पर मौजूद कार्मिकों से पंजीयन की प्रक्रिया एवं अन्य विभागीय काउंटर पर शिविर की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारी से ली। उन्होंने कहा कि इसके लिए स्थानीय जन प्रतिनिधियों का भी अपेक्षित सहयोग लिया जाये। उन्होंने कहा कि शिविर लोगों की समस्याओं को दूर करने का बेहतर माध्यम है।
इस दौरान जिला कलेक्टर ने लार्भाथियों को मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड भी सौंपे। उन्होंने महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांवों के संग अभियान का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
उन्होंने आमजन से संवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की बचत, राहत, बढत मंशा के अनुरूप महंगाई से राहत प्रदान करने के लिए आमजन को लाभांवित करने के लिए महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है। राज्य सरकार की मंशा है कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को सरल बनाया जाए। साथ ही बताया राज्य सरकार आमजन के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा विकास कार्यों एवं कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से निरन्तर प्रदेशवासियों को लाभांवित कराने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महंगाई राहत कैम्प जिले के हर जरूरतमंद परिवार के लिए उपयोगी सिद्ध हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन राहत कैम्पों में दस प्रमुख योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति उठाए इसके लिए स्थाई महंगाई राहत कैम्प व प्रशासन शहरों एवं गांवों के संग अभियान के साथ महंगाई राहत कैम्पों का आयोजन किया जा रहा है जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोग इन कैम्पों में पहुंचकर अपनी जरूरत के अनुसार लाभ उठाएं।
इस दौरान दांतारामगढ़ उपखण्ड अधिकारी प्रतिभा वर्मा, लक्ष्मणगढ़ राजेश मीणा, लक्ष्मणगढ़ नगरपालिका अधिषासी अधिकारी अशोक चौधरी, विकास अधिकारी रामधन डूडी सहित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास