Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा जिला इकाई का विस्तार।

अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा जिला इकाई का विस्तार।


सीकर। अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन युवा जिला इकाई सीकर जिलाध्यक्ष सज्जन अग्रवाल (पटवारी) ने कार्यकारिणी का गठन कर पदाधिकारियों की नियुक्ति की।अग्रवाल ने युवा जिला इकाई का गठन जयपुर संभाग प्रभारी वैश्य शरद गुप्ता,पूर्व विधायक अलवर तथा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष बनवारी लाल सिंघल प्रदेश महामंत्री केशव गुप्ता व जिलाध्यक्ष अशोक जयपुरिया की सहमति से किया।जिसमें मंत्री प्रमोद कुमार काबरा,नितेश काबरा,आई.टी. प्रभारी अक्षत जैन कार्यकारिणी सदस्य रामलखन गुप्ता,विष्णु अग्रवाल को मनोनीत किया।सज्जन अग्रवाल ने बताया कि सभी को यह जिम्मेदारी संगठन की गतिविधियों में सक्रियता को देखते हुए दी गई है।साथ ही मनोनीत सदस्य सदैव सामाजिक गतिविधियों में कर्मठ कार्यकर्ता रहे हैं।अभी कार्यकारिणी का निरंतर विस्तार जारी है,अन्य सदस्य भी मनोनीत किए जाने हैं।पदाधिकारी पद पर मनोनयन पर महामंत्री हिमांशु बियानी,हेमंत अग्रवाल,बालकिशन अग्रवाल,शेखर अग्रवाल,मारुति नंदन सोमानी,हर्षित जाखेतिया, दीपांशु मित्तल,साहिल लुहाडिया, राकेश जैन आदि ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामनाएं दी है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास