Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

पुलिस ने फेसबुक पर नकली पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाने व गैंगस्टर फॉलो करने वाले युवक को गिरफ्तार किया

पुलिस ने फेसबुक पर नकली पिस्टल के साथ फोटो खिंचवाने व गैंगस्टर फॉलो करने वाले युवक को गिरफ्तार किया

नीमकाथाना पाटन, (निंस)। पुलिस टीम द्वारा सोशल मिडिया पर वायरल हो रहे हथियारों के साथ फोटो तथा अपराधियो को लाईक करने वाले व्यक्तियों की निगरानी की जा रही है। लगातार प्रयास करने पर सोशल मिडिया के फेसबुक पर गुर्जर सुशील चेची गणेश्वर द्वारा दो फोटो पिस्टलनुमा हथियार के साथ पोस्ट की हुई मिली। उक्त सख्स की गोपनीय तौर से जानकारी व आसूचना का संकलन किया तो पोस्ट करने वाला युवक सुशील कुमार गुर्जर पुत्र हनुमान राम गुर्जर जाति गुर्जर उम्र 23 साल निवासी गणेश्वर थाना नीमकाथाना सदर जिला सीकर हाल राय का नाला को पाटन पुलिस ने गिरफ्तार किया है । युवक का लगातार पीछा करने पर पता चला कि युवक एक बोलेरो में सवार होकर पाटन से हसामपुर की तरफ जा रहा है। जिस पर युवक को डिटेन कर तस्दीक की गई तो सुशील कुमार गुर्जर होना पाया गया । सुशील कुमार के मोबाईल में फेसबुक के बारे मे पूछकर मोबाईल मे चैक किया तो हरियाणा का कुख्यात बदमाश पपला गुर्जर के गानो को लाईक किया हुआ है तथा एक फोटो जिसमे हथियार के साथ दिखाई दे रहा है। जिसके बारे में पूछा तो एक फोटो बल्लू पहलवान निवासी जैनपुर बास थाना बहरोड व दूसरा पूरण गुर्जर निवासी चिपलाटा थाना थोई होना बताया । जिनको लाईक किया हुआ है। जिसकी फेसबुक पर हथियारों के साथ वायरल करने एवं शांति व्यवस्था स्थापित करने के लिये मौके पर गिरफ्तार किया गया। युवक सुशील कुमार गुर्जर से फेसबुक पर हथियारों के साथ पोस्ट किये गये हथियारों के बारे में गहनता से पूछताछ की गई तो नकली पिस्टलनुमा लाईटर के साथ फोटो खीचकर अपने साथीयो मे हवाबाजी करने व रूतबा जमाने के लिये पोस्ट करना बताया। युवक के कथनो की तस्दीक की गई तो सुशील कुमार गुर्जर ने अपने मामा सतवीर गुर्जर निवासी राय का नाला थाना पाटन के रहना बताया तथा वहीं से दो नकली पिस्टलनुमा लाईटर बरामद करवाये नकली पिस्टलनुमा लाईटरों को नष्ट किया गया ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास