Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सहायक आचार्यो ने अपनी मांगो को लेकर रुक्टा सचिव को ज्ञापन दिया

सहायक आचार्यो ने अपनी मांगो को लेकर रुक्टा सचिव को ज्ञापन दिया


श्रीमाधोपुर
विद्या संबल सहायक आचार्यों ने अपनी मांगों को लेकर रुक्टा के सयुंक्त सचिव प्रो डॉ हँसराज चौहान को ज्ञापन दिया
सहायक आचार्य कुलदीप कुमावत ने बताया कि विद्या संबल सहायक आचार्यों को आयुक्त के एक मौखिक आदेश के द्वारा हटा दिया गया जबकि इनकी नियुक्ति यू जी सी एक्ट 2018 के तहत हुई थी । ज्ञापन में अपनी मांगे रखी गयी जिसमे विद्या संबल सहायक आचार्यों द्वारा नियमित रोजगार देने की मांग रखी गयी व एक कैडर बनाकर रोजगार की सुरक्षा प्रदान की जाए ।
डॉ हँसराज चौहान ने आश्वासन दिया कि आपकी मांग जायज है और इस मांग को रुक्टा के द्वारा मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा ।
इस दौरान डॉ महेश सैनी, डॉ प्रेमलता, राहुल सैनी, प्रमोद सैनी, यशपाल सिंह राठौड़, डॉ ओमप्रकाश वर्मा, डॉ भगीरथ खड़िया सहित अनेक आचार्य उपस्थित रहें ।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास