Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

शेखावाटी में पेय एवं सिंचाई जल उपलब्ध कराने हेतु तिवाड़ी ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन 

शेखावाटी में पेय एवं सिंचाई जल उपलब्ध कराने हेतु तिवाड़ी ने राज्यपाल को दिया ज्ञापन 

सीकर। जयपुर - राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता घनश्याम तिवाड़ी के नेतृत्व में सुजला शेखावाटी समिति, सीकर की ओर से राज्यपाल कलराज मिश्र को शेखावाटी क्षेत्र में पेय एवं सिंचाई जल उपलब्ध कराये जाने के लिए ज्ञापन दिया गया। समिति द्वारा दिये गये ज्ञापन में उल्लेख किया गया कि क्षेत्र के सभी 24 उपखण्ड डार्क ज़ोन में आ चुके हैं। राष्ट्र की आर्थिक प्रगति, कृषि एवं रक्षा के क्षेत्र में उस क्षेत्र का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आज़ादी के बाद 1208 सैनिक देश की रक्षा करते हुए शहीद हुए हैं। सीकर राष्ट्रीय स्तर पर एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है।
शेखावाटी क्षेत्र के तीनों जिलों को छोड़कर राजस्थान के सभी जिलों के लिये पेय एवं सिंचाई के पानी के लिये नहरों की योजनाएँ संचालित हैं अथवा प्रस्तावित है। यमुना नदी के कैचमेंट क्षेत्र से पाँच राज्यों के मध्य 1994 में एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के अनुसार राजस्थान को कुल 1.199 बी॰सी॰एम॰ पानी देने पर सहमति हुई, जिसमें मानसून अवधि के दौरान राजस्थान को 0.963 बी॰सी॰एम॰ जल आवंटित हुआ। इस पर भी आजतक राज्य सरकार द्वारा क्रियान्वयन नहीं करवाया जा सका।
ज्ञापन में राज्यसभा सांसद तिवाड़ी द्वारा संसद के शीतकालीन सत्र में शेखावाटी की इस समस्या का मुद्दा उठाये जाने का जिक्र भी किया, जिसके क्रम में जलशक्ति मंत्रालय द्वारा जवाब भी दिया गया है।
समिति द्वारा राज्यपाल महोदय से शेखावाटी क्षेत्र में पेय एवं सिंचाई जल की समस्या की गम्भीरता को देखते हुए राज्य सरकार को अविलंब कारगर क़दम उठाने हेतु निर्देशित करने का निवेदन किया गया। प्रतिनिधि मंडल में समिति के अध्यक्ष दयाराम महरिया, मंत्री आशीष तिवाड़ी, उपाध्यक्ष रामसिंह पिपराली व कोषाध्यक्ष हरफूल सिंह खींचड थे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास