Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीआईएस प्रिंसिपल को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य अवार्ड

सीआईएस प्रिंसिपल को मिला सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य अवार्ड

सीकर। सीएलसी द्वारा संचालित चेलासी स्थित सीबीएसई स्कूल सीआईएस की एकेडमिक प्रिंसिपल पारुल जोशी को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य अवार्ड से सम्मानित किया गया है। एशियन एजुकेशन अवार्ड समिति द्वारा दिल्ली में ताज ग्रुप द्वारा संचालित होटल विवांता में आयोजित समारोह में 28 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रधानाचार्य में से श्रीमती पारुल जोशी को यह अवार्ड दिया गया। पारुल जोशी को यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान तथा बच्चों के लिए विशेष कार्य करने के लिए दिया गया। विशेष बातचीत में पारुल जोशी ने बताया कि शिक्षा के क्षेत्र में नवाचारो का प्रयोग करते हुए छात्रों को बेहतर शिक्षा प्रदान करते हुए उनको भविष्य के लिए तैयार करना उनका मुख्य लक्ष्य है, और सीएलसी इंटरनेशनल स्कूल में इस कार्य को उनके द्वारा बखूबी अंजाम दिया जा रहा है। इस अवसर पर सीआईएस निदेशक समर चौधरी ने पारुल जोशी को बधाई एवं शुभकामना देते हुए बताया कि यह शेखावटी क्षेत्र के छात्रों के लिए बहुत ही फायदेमंद बात है कि श्रीमती पारुल के ज्ञान एवं अनुभव का फायदा उनको मिल रहा है। सीआईएस के समस्त स्टाफ तथा छात्रों ने श्रीमती पारुल को सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्य अवार्ड मिलने पर शुभकामना देते हुए खुशी जाहिर की।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास