Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

नगर सेठ के स्वागत मे बजेगा पुणेरी ढोल, जगह— जगह से पहुचेगे प्रवासी,

नगर सेठ के स्वागत मे बजेगा पुणेरी ढोल, जगह— जगह से पहुचेगे प्रवासी,


नगर अराध्य का भव्य नगर भ्रमण,पालकी, जगह— जगह पुष्प वर्षा से स्वागत
नगर सेठ के विराट महोत्सव को लेकर पुलिस,प्रशासन व व्यापारीयों मन्दिर कमेटी की बैठक
फतेहपुर। कस्बे के नगर अराध्य देव श्री लक्ष्मीनाथ भगवान मन्दिर के 493 वें विराट महोत्सव को लेकर रविवार देर शाम ,डीप्टी राजेश विधार्थी,मन्दिर कमटी, बाजार के मुख्य व्यपारीयों व गणमान्य लोगों की बैठक हुए जिसमें विराट महोत्सव की अलग— अलग व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। कमल कुमार सैनी ने संचालन कर जानकारी दी कि कार्यक्रम मे 5 मई सुबह 8 बजे से भगवान की भव्य शोभायात्रा व प्रतिमा के प्रतिरूप की नगर भ्रमण यात्रा मे पुणेरी ढोल,उज्जैन महाकाल झांझ ताशा,बांके बिहारी,लडू गोपाल,तिरुपति बालाजी,बाहुबली हनुमान जी,बाहुबली शिवजी शेषनाग,हाथी घोड़ा ऊंट ,पालकी भगवान की, लक्ष्मी नाथ जी महाराज की प्रतिमा रथ, नरहरी नाथ जी महाराज और संतो का साथ, विष्णु भगवान शयन दर्शन, काली माता की विशेष झांकी, 5 मई को रात वृंदावन से रास लीला मंदिर हाल में, 4 मई को सुबह 9 बजे महिलाओं का किर्तन, 3 मई रात को स्थानिय कलाकार प्रस्तुतियां देगे।
इस दौरान बाबूलाल झाालाणी,रमेश भोजक ,पवन खेडवाल,सुभाष नाउका,अवधेश बाबा,मधसूदन भिंडा, राकेश केजड़ीवाल,राहूल जैन,देवकीनंदन ढााढणियां,नारायण पौद्धार,प्रदीप पारिक,चिन्टू धेलिया,रवि पारासर,सूर्या भोजक,रामवतार रूथंला,विजय लोहिया सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास