Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

कांवट में दर्जनभर युवाओं ने भाजपा का दामन थाम रीति नीतियों को अपनाया

कांवट में दर्जनभर युवाओं ने भाजपा का दामन थाम रीति नीतियों को अपनाया

कांवट, भाजपा के नवमतदाता जोड़ो अभियान के अन्तर्गत भाजपा व मोदी सरकार की रीति नीतियों से प्रभावित होकर दर्जन भर युवाओं ने भाजपा मंडल अध्यक्ष रंगलाल स्वामी व संगठन पदाधिकारियों के सानिध्य में भाजपा का दामन थाम सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी एडवोकेट जगदीश प्रसाद शर्मा ने युवाओं को सदस्यता ग्रहण करवाकर पार्टी की रीति नीतियों की शपथ दिलाई। मंडल अध्यक्ष श्री स्वामी ने बताया कि कृष्ण कुमार सैनी, अक्षय कुमार, अजय कुमार, गुंजन वर्मा, कृष्ण स्वामी, आशीष बड़सरा, सुनील चौधरी, पवन कुमार, अरविंद मिश्रा, सज्जन सिंह, योगेश लाम्बा, रमेश शर्मा, रमेश रूण्डला, यशवंत सिंह आदि नवमतदाता युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार यादव, समद्र सिंह शेखावात, श्रवण वर्मा, महेन्द्र सिंह जांगू संगठन मंत्री, राजेंद्र सैनी, मोनू शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, बाबूलाल, मनोज कुमार टेलर, अशोक कुमार कुमावत सहित सभी स्थानीय कार्यक्रताओ ने नवमतदाता युवाओं को पार्टी का दूपट्टा ओढाकर रोली मोली से स्वागत किया।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास