Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

सीकर जिला जन आक्रोश में खण्डेला से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल : खण्डेला

सीकर जिला जन आक्रोश में खण्डेला से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल : खण्डेला

खण्डेला : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के अनुसार सीकर मुख्यालय पर आगामी 28 अपग्रैल को जिला जन आक्रोश सभा की पूर्व तैयारी की बैठक खण्डेला के भाजपा कार्यालय सोनगिरी बावड़ी पर जिला संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई के मुख्य आतिथ्य, सीकर सांसद सुमेधानन्द सरस्वती, जिला जन आक्रोश सभा के संयोजक गोवर्धन वर्मा के विशिष्ट आतिथ्य एवं पूर्व चिकित्सा राज्य मंत्री बंशीधर खण्डेला की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में जिला संयोजक गोवर्धन वर्मा ने सरकार की खामियां गिनाते हुए जिला जन आक्रोश सभा में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थिति दर्ज करवाने को कहा, सांसद सुमेधानन्द सरस्वती ने केन्द्र सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार के लिए बोला, संगठन प्रभारी दिनेश धाबाई ने प्रत्येक बूथ स्तर से कार्यकर्ताओं को सरकार की विफलताएं बताते हुए जिला मुख्यालय पर लेकर आना है तथा पूर्व मंत्री बंशीधर खण्डेला ने आगन्तुक अतिथियों एवं समस्त कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कहा कि खण्डेला क्षेत्र अन्य क्षेत्रों से पहले भी कम नहीं रहा है और जिला जन आक्रोश सभा में भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में सर्वाधिक संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय को कुच करने को तैयार रहेंगे। बैठक में मण्डल अध्यक्ष बलदेव सैनी, रंगलाल स्वामी, राजेन्द्र भातरा, मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुभाष बिजारणियां, मूलचन्द सैनी, राजेश बिजारणियां, रिछपाल बाजिया, नवरंग कुमावत, संजय बिजारणियां, नरेन्द्र माण्डिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य रामावतार बड़सरा, शुभकरण सैनी, कैलाशचन्द धायल, दीपक बाजिया, राजेन्द्र बाजिया, अुर्जन महला, शिशुपाल बाजिया, राजेन्द्र पंचौली, नेमीचन्द कुमावत, ओमप्रकाश पारीक, उमेश सांखला, ज्ञानाराम सैनी, धूड़ाराम कुमावत, धूड़ाराम महरिया, रामचन्द्र शर्मा, रजनीश फोगावट, कैलाश सैनी, शंकर लाटा, राजेन्द्र जैन, विष्णु शर्मा, सुभाष भदाला, कृष्ण पारीक, राकेश मिश्रा, दशरथ, बीरबल सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

World Record Break: 385 पारियों के बाद मास्टर-ब्लास्टर का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त, ऑकलैंड की धरती पर विराट कोहली ने रचा इतिहास